इस साल जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 6 छुट्टियां रहेंगी। बताते चलें कि जुलाई, सबसे कम छुट्टियों वाले महीनों में से एक है। आइए जानते हैं कि देश के किन-किन राज्यों में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार समेत कुल 12 छुट्टियां
जुलाई 2026 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों और स्थानीय त्योहारों की वजह से 6, 9, 16, 17, 18 और 22 जुलाई को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
किस राज्य में कब और कौन-से मौके पर बंद रहेंगे बैंक

Comments