सक्ती हत्याकांड की जांच करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने गठित की 5 सदस्यीय टीम

सक्ती हत्याकांड की जांच करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने गठित की 5 सदस्यीय टीम

रायपुर: सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति के संयोजक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को बनाए गए हैं।

जांच समिति में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे पीड़ित परिवार और ग्रामवासियों से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लें। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments