जापान में फिर कांपी धरती: 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सुनामी का खतरा नहीं

जापान में फिर कांपी धरती: 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सुनामी का खतरा नहीं

जापान में रविवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार उत्तर-पूर्वी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस इलाके में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टाइफून के मौसम में लगातार भूकंप आने से दूसरी परेशानी खड़ी हो रही है। इन भूकंपों ने मडस्लाइड की चिंता बढ़ा दी है।

रविवार का भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7:25 बजे इवाते प्रीफेक्चर के तट पर आया, जिसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) थी। इस भूकंप ने आओमोरी प्रीफेक्चर और आस-पास के दूसरे इलाकों को हिला दिया। हाल के दिनों में कई बड़ी तीव्रता वाले भूकंप महसूस किए गए हैं। वेनेजुएला में बुधवार को दो विनाशकारी भूकंप के झटकों से भारी तबाही झेलनी पड़ी। वेनेजुएला में मरने वाले की संख्या 920 से अधिक हो गई है, जबकि 3,360 से लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कई और भूकंप की चेतावनी जारी

जापान ऐसे इलाके में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और सुनामी का खतरा रहता है। यहां हाल ही में कई भूकंप आए हैं। गुरुवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। हाल में आए भूकंप में इसके झटकों की तीव्रता सबसे ज्यादा थी। अब इसी जगह के पास दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुरुआत में गुरुवार को आए भूकंप की तीव्रता कम आंकी गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इसके बाद और भी भूकंप आ सकते हैं। शुक्रवार को यामानाशी प्रांत और आस-पास के इलाकों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जो माउंट फ़ूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में हैं।

पिछले एक सप्ताह में बड़े भूकंप

7.5 — 24 जून, वेनेजुएला (युमारे के पास)।

7.2 — 24 जून, वेनेजुएला (युमारे में, 7.5 का फोरशॉक)।
6.9 — 24 जून, जापान (कुजी के पास)।
6.5 — 26 जून, फिलीपींस (सरंगनी के पास)।
6.1— 28 जून, जापान (इवाते प्रीफेक्चर के पास)
5.6 — 24 जून, उत्तरी कैलिफोर्निया (रेडवुड वैली के पास)।
5.7 — 26 जून, जापान (यमानासी/ओमुना क्षेत्र)।
5.2 — 26 जून, निकारागुआ (विला अल कारमेन के पास)।
5.2 — 26 जून, पाकिस्तान (बरखन क्षेत्र)।
5.4 — 27 जून (हाल ही में), पाकिस्तान (बरखन के पास)।
5.1 — 26 जून, सोलोमन आइलैंड्स।

कश्मीर से दिल्ली तक भूकंप के झटके

शनिवार की शाम जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार की शाम 7 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments