जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सौगात

जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सौगात

रायगढ़ : नगर निगम द्वारा जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वपूर्ण परियोजना में आधुनिक मशीनों की मदद से लेवलिंग, ग्रेडिंग और बेस निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण स्थल पर जेसीबी, डंपर और अन्य तकनीकी उपकरणों के जरिए सड़क की मजबूत नींव तैयार की जा रही है।

यह सड़क जोगीडीपा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगी। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही आवासीय, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नगर निगम गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य करा रहा है, ताकि नागरिकों को दीर्घकालिक और सुरक्षित सुविधा मिल सके।

पुनर्वासित परिवारों को मिला बेहतर जीवन

सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में यहां निवासरत अवैध कब्जाधारियों का नियमानुसार पुनर्वास किया गया था। पुनर्वास के तहत हितग्राहियों को सर्वसुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जहां स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुनर्वासित परिवारों ने नए आवासीय परिसर में बेहतर जीवन-परिस्थितियों पर संतोष जताते हुए नगर निगम की पहल की सराहना की। इस योजना से जहां सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, वहीं प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन का अवसर भी मिला।

आयुक्त बोले- समग्र विकास हमारी प्राथमिकता

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जोगीडीपा केनाल लिंक रोड केवल सड़क परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। भूमि उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और गुणवत्ता के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना विकसित करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। पुनर्वासित परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर इसी सोच को साकार किया गया है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जोगीडीपा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और विकास को नई गति मिलेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments