बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम 27 जून 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला की पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम पथर्रा बडा तालाब महामाया मंदिर के पीछे आम जगह में रेड कार्यवाही कर 05 जुआडियों से नगदी रकम 6,200/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
27 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पथर्रा बडा तालाब महामाया मंदिर के पीछे आम जगह में कुछ जुआडियान ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियानो 01. केदार साहू उम्र 54 वर्ष, 02. मनोज यदु उम्र 50 वर्ष, 03. दिलेश्वर साहू उम्र 26 वर्ष, 04. गुनीराम साहू उम्र 47 वर्ष, 05. मनोज देवांगन उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पथर्रा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 6,200/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला,सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह कश्यप, निधि गुप्ता, आरक्षक सौरभ सिंह सहित सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments