धमतरी : जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंड़रा में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो पत्नियों वाला युवक एक बार फिर करीब 50 फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और घंटों वहीं बैठा रहा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।युवक की पहचान भेंड़रा निवासी यादराम साहू के रूप में हुई है। यह वही युवक है, जो कुछ माह पहले भी अपनी दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर इसी टावर पर चढ़ गया था।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
एक बार फिर युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाया गया।इस दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर जुटे रहे।

Comments