Stock Market Today: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, एटरनल ने मारी बाजी, कोटक बैंक में बड़ी गिरावट

Stock Market Today: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, एटरनल ने मारी बाजी, कोटक बैंक में बड़ी गिरावट

Stock Market Today 29 June, 2026: सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 45.26 अंकों (0.06 प्रतिशत) की मामूली बढ़त लेकर 77,055.21 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 5.75 अंक (0.02%) की बढ़त के साथ 24,061.75 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 297.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 42.90 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त में रहा था।

एटरनल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आज किन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

आज हरे निशान में खुलने वाले सेंसेक्स के बाकी शेयरों में ट्रेंट 0.90 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.90 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.76 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, सन फार्मा 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.52 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.32 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.11 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत और इन्फोसिस 0.05 प्रतिशत के नाम शामिल हैं।

सोमवार को लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को इंडिगो के शेयरों ने 1.13 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.36 प्रतिशत, बीईएल 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.21 प्रतिशत, एलएंडटी 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.07 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments