भीषण सड़क हादसा: दो कारों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल; उड़ गए दोनों वाहनों के परखच्चे

भीषण सड़क हादसा: दो कारों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल; उड़ गए दोनों वाहनों के परखच्चे

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मामला पंडरिया थाना इलाके के है.   

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच  टक्कर हुई है. हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है. एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कबीरधान के धरमपुरा निवासी बताई जा रही है.

राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments