10 करोड़ की लेजर लाइट अंधेरे में! चित्रकोट का ड्रीम प्रोजेक्ट सालों बाद भी शुरू नहीं, उपकरण भी गायब

10 करोड़ की लेजर लाइट अंधेरे में! चित्रकोट का ड्रीम प्रोजेक्ट सालों बाद भी शुरू नहीं, उपकरण भी गायब

जगदलपुर : विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में नाइट टूरिज्म को नई पहचान देने का सपना अब सवालों के घेरे में है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई लेजर लाइट वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। दो-तीन बार परीक्षण के बावजूद परियोजना आज तक नियमित संचालन में नहीं आ पाई।

बताया जा रहा है कि इसे लगाने वाले ठेकेदार ने सिस्टम किसी विभाग को आधिकारिक रूप से हैंडओवर ही नहीं किया। नतीजा यह है कि रखरखाव के अभाव में कई लाइटें और उपकरण गायब हो चुके हैं। लेजर शो में उपयोग होने वाली बैटरियां भी अब वहां मौजूद नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि परियोजना का कभी औपचारिक उद्घाटन तक नहीं हुआ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आज पर्यटकों के स्वागत में खड़े पोल तो दिखाई देते हैं, लेकिन उन पर रोशनी नहीं जलती। पर्यटकों का कहना है कि यदि यह लेजर शो शुरू हो जाए तो चित्रकोट की खूबसूरती रात में भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि करोड़ों की यह परियोजना यूं ही बंद रहना सरकारी संसाधनों की बर्बादी है।

वहीं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने मामले पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर करोड़ों की यह महत्वाकांक्षी योजना कब अंधेरे से निकलकर पर्यटकों के लिए रोशनी बिखेरेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments