विधायक दीपेश साहू का बेमेतरा आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

विधायक दीपेश साहू का बेमेतरा आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

विधायक दीपेश साहू ने स्वागत एवं स्नेह के लिए जताया हृदय से आभार

 

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे  :हरिद्वार एवं ऋषिकेश के आध्यात्मिक प्रवास के पश्चात अपनी कर्मभूमि बेमेतरा वापसी के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू का रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल मे ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बेमेतरा आगमन के दौरान ग्राम कठिया में भाजपा नेता अश्वनी मानिकपुरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने विधायक  दीपेश साहू का पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं आत्मीय भावनाओं के साथ स्वागत किया l इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक  साहू के प्रति अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन प्रकट किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान प्रमुख रूप से श्री रेवाराम निषाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  प्रज्ञा निर्वाणी , सेवा राम साहू, राजू देवांगन, श्री दोहाई वर्मा, श्री लच्चन साहू,  रघुवीर पिंटू सिन्हा दिलीप निषाद,  परमेश्वर साहू,  विकास तंबोली, किशुन साहू, प्रवीण नीलु राजपूत, नीतू कोठारी , योगेश वर्मा,राहुल साहू ,  गोलू कोसले, लष्मी नारायण यादव दुर्गा साहू पिंकी गुप्ता,  गणेश साहू, , डामन साहू,   उकेंद्र साहू, डेनिम सेन,  थानेश्वर साहू टेकसिंह वर्मा कमलेश वर्मा नलेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का यह स्नेह एवं अपनत्व उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जनसेवा के संकल्प को मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि बेमेतरा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सेवा भाव से कार्य करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।विधायक  दीपेश साहू ने आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के लिए समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments