सरगुजा में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 5 साल के मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत, बच्ची गंभीर

सरगुजा में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 5 साल के मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत, बच्ची गंभीर

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम के बीच आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल के मासूम समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा की है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित स्कूल मैदान में बच्चे आम बीनने गए थे, वहीं एक युवक पास में गाय चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments