जशपुर में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानें सील, दो दर्जन से ज्यादा नमूने जांच के लिए भेजे

जशपुर में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानें सील, दो दर्जन से ज्यादा नमूने जांच के लिए भेजे

 जशपुर :खरीफ सीजन शुरू होते ही जशपुर जिले में किसानों की खाद और बीज को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ओर किसान खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं, तो दूसरी ओर नकली खाद और बीज के कारोबार की चर्चाओं ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी क्रम में आज कृषि विभाग की टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र के खाद और बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं अनियमितता और अवैध भंडारण की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया है।

कृषि विभाग ने सभी नमूनों को परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments