परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : कलेक्टर जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के उद्देश्य से RACE (रतनगर्भा अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें विभिन्न शासकीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है।अकादमी का शुभारंभ मंगलवार को किया गया जो नियमित कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। प्रशिक्षण का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, छुरा में किया जा रहा है।उद्घाटन समारोह में जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर सोनवानी, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज साहू सभापति ज पं,एवं जनपद सदस्य नारायण सिन्हा,पंकज निर्मलकर,श्रीमती दुलारी साहू, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
सर्व प्रथम फीता काट कर जनप्रतिनिधियों ने कोचिंग क्लास की शुभारंभ किया। तत्पश्चात मां शारदा के छाया चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश चंद्रवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा रहे है। ताकि आर्थिक और भौगोलिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा प्रभावित न हो। अकादमी में विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज, करियर मार्गदर्शन तथा एआई आधारित व्यक्तिगत सीखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी क्षमता के अनुरूप तैयारी करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, उनकी अध्ययन क्षमता में सुधार होगा तथा उन्हें अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।इस पहल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ़ेगी और अधिक से अधिक युवा शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। निःशुल्क कोचिंग समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करेगी।जिला प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल को सफल बनाने की अपील की है। यह अकादमी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी, जिससे उन्हें निःशुल्क एवं व्यवस्थित मार्गदर्शन प्राप्त होगा कार्यक्रम , कयाराम यादव करारोपण अधिकारी, योगेश कुमार यादव सहायक विस्तार अधिकारी, विकास सोनी, समाजसेवी शीतल ध्रुव का प्रचार प्रसार एवं विशेष सहयोगमिल रहा है ,अब तक 155 विद्यार्थियों का पंजीयन हो चुका है। कार्यक्रम संचालन योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने किया।

Comments