धमतरी में दोस्ती हुई तार-तार, शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवक की बेरहमी से हत्या, 8 गिरफ्तार

धमतरी में दोस्ती हुई तार-तार, शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवक की बेरहमी से हत्या, 8 गिरफ्तार

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डाही गांव में शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के दौरान मौके पर मौजूद अन्य दोस्त तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक हुलास मंडावी महाराष्ट्र में नौकरी करता था और हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव डाही आया हुआ था। सोमवार रात वह अपने 9 दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दोस्तों ने बल्ली और पत्थर से सिर पर किए वार, बाकी देखते रहे तमाशा

विवाद के दौरान आरोपी रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने बल्ली और पत्थर से हुलास मंडावी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से हुलास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जब दोनों आरोपी हुलास पर हमला कर रहे थे, तब वहां मौजूद अन्य 6 दोस्त केवल तमाशबीन बने सब कुछ देख रहे थे। किसी ने भी बीच-बचाव करने या उसे बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। इस घटना ने दोस्ती जैसे रिश्ते को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

2 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बहरहाल, दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर नशे में इंसानियत इतनी गिर कैसे सकती है कि दोस्त ही दुश्मन बन बैठे। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments