जशपुर में बड़ा बस हादसा! डायवर्जन पर पलटी यात्री बस, 10 घायल, महिला की हालत गंभीर

जशपुर में बड़ा बस हादसा! डायवर्जन पर पलटी यात्री बस, 10 घायल, महिला की हालत गंभीर

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा की ओर जा रही थी. दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. 

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को बाहर निकालाने के बाद उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया है. 10 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments