ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू, 9 दिनों तक धर्म और संस्कृति का होगा महोत्सव

ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू, 9 दिनों तक धर्म और संस्कृति का होगा महोत्सव

जगदलपुर: जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।मंदिर समिति के अनुसार, हर साल गोंचा पर्व के दौरान समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से विभिन्न आयोजन संपन्न कराए जाते हैं। बेहतर आयोजन के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग की ओर से 5 लाख रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया था। अबकी बार तहसीलदार के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक कर गोंचा पर्व की व्यवस्थाओं और शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की जाएगी।, ताकि आयोजन को और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments