कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

100 बालिकाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप व सिकल सेल जांच, सैनिटरी पैड वितरित  

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश एवं बी.एम.ओ. खंडसरा डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम 'सी' खंडसरा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विद्यालय में निवासरत सभी 100 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं सिकल सेल की जांच की गई। सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाई गई बालिकाओं को मौके पर ही आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में निवासरत समस्त किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। टीम ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. दिलीप चंद्रवंशी, डॉ. प्रीति ठाकुर, फार्मासिस्ट बलवंत बंजारे, लैब टेक्नीशियन मनीष साहू उपस्थित थे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती भारती घृतलहरे सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की बीमारियों का शीघ्र पहचान, उपचार एवं रेफरल कर बच्चों को स्वस्थ बनाना है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments