बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वह 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी का ऐलान किया था और इसी के साथ ये भी बताया था कि इस शादी में उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी को अब कुछ ही घंटे बचे हैं और आमिर खान के घर पर शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें भारी बारिश के बीच एक्टर के मुंबई वाले घर को सजाते-संवारते देखा जा सकता है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बावजूद एक्टर के पाली हिल वाले घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आमिर खान की शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, यानी इस शादी में कपल के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड वेडिंग करेंगे। खबरों के मुताबिक, शादी में लगभग 100 से 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं, जिनमें सुपरस्टार के इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य होंगे। उन्होंने इस इवेंट के लिए बहुत ही कम स्टार्स को बुलाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गौरी और आमिर खुद शादी की तैयारियों और इससे जुड़ी हर चीज पर नजर रख रहे हैं।
मेहमानों के लिस्ट से लेकर मेन्यू तक खुद चुना
बताया जा रहा है कि सेरेमनी के इंतजाम से लेकर मेहमानों की लिस्ट और खाने के मेन्यू तक, हर चीज खुद आमिर खान और उनकी होने वाली दुल्हनिया गौरी स्प्रैट ने खुद चुनी है। दोनों पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करेंगे, जिसके बाद अपनी शादी को सेलिब्रेट करेंगे और बुलाए गए मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आमिर खान और गौरी स्प्राट की शादी का मेन्यू
खबरों के मुताबिक, शादी के मेन्यू में आमिर खान और गौरी की कुछ पसंदीदा डिशेज शामिल की गई हैं और इस तैयारी में कपल ने खुद भी अहम भूमिका निभाई है। शादी में शामिल होने वाले सेलेब्रिटीज के बारे में बात करें तो इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने स्टार्स के साथ-साथ 'लगान' के डायरेक्टर और अभिनेता के करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर के साथ-साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी इस शादी में शामिल होंगे।
आमिर खान ने शुक्रवार को अपनी शादी की पुष्टि की
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही अपनी शादी की पुष्टि की थी। इसका ऐलान करते हुए आमिर खान ने कहा था, 'मैं शादी कर रहा हूं और ये शादी हमारे घर पर ही होगी। 5 जुलाई हमारे लिए बहुत खास दिन है। इस शादी में सिर्फ हमारा परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।' गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपने रिलेशनशिप में होने का ऐलान किया था और इसी मौके पर उन्होंने दुनिया को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रूबरू कराया था। इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
यह आमिर खान की तीसरी शादी है
बता दें, ये आमिर खान की तीसरी शादी है। सुपरस्टार ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चेजुनैद खान और इरा खान हैं। दोनों ने 1986 में शादी की थी और 2002 में अलग हो गए। रीना से अलग होने के तीन साल बाद यानी 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की और 2011 में सरोगेसी के ज़रिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। मगर दोनों ने जुलाई 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया और अब किरण से अलग होने के 5 साल बाद, आमिर 5 जुलाई 2026 को गौरी से शादी करने के लिए तैयार हैं।

Comments