अयातुल्लाह की अंतिम यात्रा पर ईरानी राष्ट्रपति का ऐलान,जिस झंडे के लिए खामेनेई ने संघर्ष किया, वह कभी जमीन पर नहीं गिरेगा

अयातुल्लाह की अंतिम यात्रा पर ईरानी राष्ट्रपति का ऐलान,जिस झंडे के लिए खामेनेई ने संघर्ष किया, वह कभी जमीन पर नहीं गिरेगा

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बीते शनिवार को कहा कि देश अपने शहीद नेता के झंडे को कभी झुकने नहीं देगा। उनका उठाया झंडा हमेशा बुलंद रखेगा। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में शहीद किए गए खामेनेई के प्रति ईरानी जनता की निष्ठा हमेशा कायम रहेगी।

झंडे को ऊंचा रखने के लिए हमारे नेता ने संघर्ष किया
मसूद पेजेशकियन ने अपने X पोस्ट में लिखा, "ईरान की महान जनता, जिसके दिल दुख से तो भरे हैं लेकिन उम्मीद भी है, यह साबित करेगी कि जिस झंडे को ऊंचा रखने के लिए हमारे शहीद नेता ने संघर्ष किया, वह कभी जमीन पर नहीं गिरेगा। हम चाहते हैं कि धरती पर प्रताड़ित लोगों को नेतृत्व और विरासत दी जाए।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पहलवी ने की खामेनेई की अंतिम यात्रा की आलोचना

वहीं, निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने अपने X पोस्ट में खामेनेई की अंतिम यात्रा की तीखी आलोचना की। उन्होंने इसे ईरानी सरकार का प्रोपेगेंडा बताया। पहलवी ने लिखा, "तेहरान में अली खामेनेई के शोक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों से मैं कहना चाहता हूं कि ईरान उनके लिए शोक नहीं मना रहा है। ईरान उन 40 हजार से ज्यादा बेटे और बेटियों के लिए दुखी है, जिन्हें 8 और 9 जनवरी को खामेनेई, गालीबाफ और उनकी दमनकारी मशीनरी ने मौत के घाट उतार दिया।"

खामेनेई के जनाजे में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद

ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला से शुरू हुए जनाजे में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। मुख्य अंतिम यात्रा  (सोमवार को) तेहरान में निकलेगी। इसके बाद, मंगलवार को ईरान के Qom और गुरुवार को मशहद में भी जनाजे से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई को इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

तेहरान पहुंचकर कई देशों प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

आयोजकों के अनुसार, आगामी बुधवार को इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला में भी अयातुल्लाह अली खामेनेई की याद में विदाई और शोक सभाएं आयोजित होंगी। इससे पहले शुक्रवार को विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों और नेताओं ने तेहरान पहुंचकर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments