अली खामेनेई के जनाजे में नहीं दिखे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, तेहरान में ट्रंप विरोधी नारे, सुरक्षा को लेकर बढ़ीं अटकलें

अली खामेनेई के जनाजे में नहीं दिखे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, तेहरान में ट्रंप विरोधी नारे, सुरक्षा को लेकर बढ़ीं अटकलें

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में आयोजित जनाजे की नमाज में देश के शीर्ष नेता और अधिकारी सार्वजनिक रूप से सामने आए। लेकिन सबकी नजर मोजतबा खामेनेई को ढूंढ रही है थी जिन्हें सुप्रीम लीडर बनाया गया है। मोजतबा कहीं नजर नहीं आए। जनाजे की नमाज में मोजतबा के तीन भाई भी सार्वजनिक रूप से सामने आए। लेकिन मोजतबा की गैरहाजिरी से तेहरान में सस्पेंस गहरा गया। बता दें कि  28 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक के बाद यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर ईरानी नेतृत्व एक साथ नजर आया।

जनाजे की नमाज में नजर आए टॉप लीडर्स

रविवार को तेहरान की 'ग्रैंड मोसल्ला' में 97 वर्षीय शिया धर्मगुरु अयातुल्ला जाफर सोभानी ने नमाज का नेतृत्व किया। इस दौरान खामेनेई के बेटे मसूद, मीसम और मुस्तफा के साथ-साथ रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के प्रमुख जनरल अहमद वाहिदी, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ और कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी मौजूद थे। जनरल वाहिदी काले रंग की बेसबॉल कैप पहने सादे कपड़ों में सुरक्षा बलों से घिरे नजर आए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कहां हैं मोजतबा खामेनेई?

पिता की मौत के बाद ईरान की कमान संभाल रहे नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई अभी भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि वह उसी हवाई हमले में घायल होने के बाद से छिपे हुए हैं। इजरायल ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है। इस समय मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में ही ईरान, अमेरिका के साथ युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की नाकेबंदी हटाने को लेकर बातचीत कर रहा है।

ट्रंप को दी गई सीधी धमकी

हालांकि इस शोक सभा के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण  था। लोगों के अंदर काफी गुस्सा था। ग्रैंड मोसल्ला में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का आह्वान करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। कार्यक्रम के संचालक और कवि मोहम्मद रसूली ने लाउडस्पीकर पर भीड़ को संबोधित करते हुए ट्रंप पर सीधा निशाना साधा और पूछा, "दुनिया का सबसे दुष्ट आदमी (ट्रंप) अभी तक जिंदा क्यों है?" इस सवाल पर भीड़ ने "अमेरिका मुर्दाबाद" और "इजरायल मुर्दाबाद" के नारे लगाए। 

वाशिंगटन से ट्रंप का पलटवार

वहीं जिस समय तेहरान में ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी, उसी समय अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर वाशिंगटन डी.सी. में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ की। ट्रंप ने कहा, "हमें जबरदस्त सफलता मिली है। आप वेनेजुएला को देखें, आप ईरान को देखें। हमने उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया, उनकी सेना को खत्म कर दिया।"

खामेनेई को कब और कहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक?

अयातुल्ला खामेनेई के पार्थिव शरीर को ईरान और पड़ोसी देश इराक के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा। सोमवार को तेहरान की सड़कों पर उनका जनाजा निकाला जाएगा। गुरुवार को मश्हद के इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय शोक के कारण अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को फिलहाल रोक दिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments