Raipur News: तंत्र-मंत्र से भाई की मौत का रहस्य बताने के नाम पर डॉक्टर से 40 लाख की ठगी, नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur News: तंत्र-मंत्र से भाई की मौत का रहस्य बताने के नाम पर डॉक्टर से 40 लाख की ठगी, नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर : भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने का दावा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की चाह में डॉक्टर ने तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने विशेष पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर डॉक्टर से करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। जिस आरोपी को पुलिस एफआईआर में फरार बताया जा रहा है, वो आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री अभी जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नकदी के साथ एक XUV वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया। जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिला और पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपी ने तंत्र-मंत्र, चमत्कार और विशेष साधना का झांसा देकर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments