बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : नगर पंचायत कुसमी के नवनियुक्त एल्डरमैन मोहन जांगड़े, ललिता साव एवं दानी साहू ने पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ बेमेतरा विधायक से सौजन्य भेंट कर एल्डरमैन नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पंचायत के विकास, जनकल्याण एवं आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
विधायक दीपेश साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करना सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जनप्रतिनिधि पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन एवं पार्षद आपसी समन्वय के साथ नगर पंचायत कुसमी को विकास की नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल जनसेवा, विकास, पारदर्शिता और जनविश्वास का प्रतीक बने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर संतोष साव, गुलशन साहू, देवकुमार साहू, नंदकिशोर साहू, दीपक साहू, देवेंद्र साहू, रमेश साहू, टाकेश्वर साहू, डुनाल साहू, दीपक यादव, मंजू यादव, दिनेश साहू, अशोक साहू, मोहित साहू एवं चंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments