इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल, PM मोदी की यात्रा में हुए बड़े रक्षा समझौते

इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल, PM मोदी की यात्रा में हुए बड़े रक्षा समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। जकार्ता में पीएम मोदी का प्रेसीडेंशियल पैलेस पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतों ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी की आगवानी की। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इसके बाद द्विपक्षीय बैठक की और फिर ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है।

किन मुद्दों पर सहमति बनी?
पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच बैठक के दौरान इंडोनेशियाई सैन्य बलों को ब्रह्मोस मिसाइलों की सप्लाई, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करने, इस्पात, निकल और दुर्लभ स्थायी चुंबकों के निर्माण में निवेश करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया ने सामरिक दृष्टि से काफी अहम सबांग बंदरगाह को साथ मिलकर विकसित करने का फैसला किया है। ये बंदरगाह मलक्का स्ट्रेट के करीब है और भारत की ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना से लगभग 100 मील की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया ने भारत से हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइलों का आयात करने का फैसला भी किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भारत-इंडोनेशिया के बीच समझौतों की लिस्ट

  1. मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU
  2. समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर MoU और कार्यान्वयन व्यवस्था का विस्तार
  3. रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और PT PERMINAS के बीच MoU
  4. ब्रह्मोस सिस्टम पर सहयोग
  5. एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता
  6. इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) और Pt. क्राकाताउ स्टील के बीच रणनीतिक जॉइंट वेंचर
  7. शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उसके इस्तेमाल में सहयोग के लिए फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार
  8. योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद - 'विकास भी, विरासत भी'
  9. कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU
  10. मेडिकल उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए CDSCO और BPOM के बीच MoU
  11. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के बीच MoU
  12. टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU
  13. रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग के लिए MoU
  14. हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर कार्यान्वयन व्यवस्था
  15. IFC-IOR में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती - इससे रियल-टाइम समुद्री जानकारी साझा करने में सुधार होगा
  16. इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीज की आपूर्ति
  17. सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का आयोजन
  18. इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की शाखा का कैंपस स्थापित करना
  19. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) के बीच सहयोग
  20. भारत के चुनाव आयोग (ECI) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (KPU) के बीच MoU







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments