बिलासपुर GST में सरकारी गाड़ियों का प्राइवेट इस्तेमाल! वृत्त-1, वृत्त-2 और BIU पर नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप

बिलासपुर GST में सरकारी गाड़ियों का प्राइवेट इस्तेमाल! वृत्त-1, वृत्त-2 और BIU पर नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप

शासकीय वाहनों के निजी उपयोग, लॉग बुक में हेरफेर और सरकारी खर्च के दुरुपयोग के आरोप; विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

 

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए शासकीय वाहनों के उपयोग संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद न्यायधानी बिलासपुर के स्टेट GST विभाग में इन नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार विभाग के वृत्त-1, वृत्त-2 और बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) के लिए उपलब्ध शासकीय एवं अनुबंधित वाहनों का उपयोग विभागीय कार्यों के बजाय निजी गतिविधियों में किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारी इन वाहनों का इस्तेमाल पारिवारिक कार्यों, खरीदारी और निजी आवागमन के लिए कर रहे हैं।

मामले में यह भी आरोप है कि वाहनों की लॉग बुक में विभागीय निरीक्षण या जांच दर्शाकर निजी यात्राओं को शासकीय कार्य के रूप में दर्ज किया जा रहा है, जिससे ईंधन और रखरखाव का खर्च सरकारी मद से समायोजित किया जा रहा है।

सबसे गंभीर सवाल BIU को लेकर उठ रहे हैं। यह विंग टैक्स चोरी की जांच और खुफिया कार्रवाई के लिए गठित की गई है, जहां वाहनों का उपयोग संवेदनशील और गोपनीय अभियानों के लिए होना चाहिए। यदि इन संसाधनों का निजी उपयोग हो रहा है, तो इससे विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है तो शासकीय संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

 

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments