दंतेवाड़ा किरंदुल: लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत कोडेनार से एमबी साइड रेलवे ट्रैक तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिसके चलते सड़क पर गड्ढे और कीचड़ बन गई है। पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन भी फिसलकर गिर रहे हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत कोडेनार स्थित शुक्ररु कैंप के निवासियों ने एकजुट होकर भारी वाहनों को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यह मार्ग इसी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन चालकों से बात करने पर वे धमकाने लगते हैं और कहते हैं कि "इसी रास्ते से गाड़ी चलाएंगे"।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक रोड बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पक्की या अस्थायी सड़क नहीं बनती, तब तक इस मार्ग से किसी भी भारी वाहन को नहीं चलने दिया जाएगा।मौके पर पहुंचे उपसरपंच तपन दास ने ग्रामीणों को समझाइश दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहन मालिकों से बात कर अस्थायी रोड बनवाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण माने और आवागमन शुरू हुआ।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अस्थाई समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अब देखना होगा कि कब तक इस जर्जर मार्ग मरम्मत होगा या सुकरु कैंप निवासी फिर से इस मार्ग पर चलने पर मजबूर होंगे ।

Comments