रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में अहम बदलाव करते हुए प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।जारी आदेश के अनुसार, रेमिजियुस एक्का (IAS-2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग बनाया गया है।
- प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर के CEO पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव के CEO पद से आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई बनाया गया है।
- जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- एम. भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
- तनय खत्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नवपदस्थ अधिकारी अपने-अपने जिलों में कार्यभार संभालेंगे।
देखें आदेश की कॉपी


Comments