ट्रंप का बड़ा ऐलान! ईरान से अंतरिम समझौता खत्म, बोले- अब बातचीत सिर्फ समय की बर्बादी

ट्रंप का बड़ा ऐलान! ईरान से अंतरिम समझौता खत्म, बोले- अब बातचीत सिर्फ समय की बर्बादी

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम समझौता अब प्रभावी नहीं रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत जारी रखना उन्हें समय की बर्बादी लगता है, हालांकि अमेरिकी प्रतिनिधियों को वार्ता जारी रखने की छूट दी जा सकती है।

तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी नजर में संघर्ष विराम की व्यवस्था अब समाप्त हो चुकी है। उनका कहना था कि ईरान के साथ बातचीत से कोई ठोस परिणाम निकलने की संभावना बेहद कम है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की। इससे पहले वॉशिंगटन ने ईरानी तेल निर्यात से जुड़े लाइसेंस भी रद्द कर दिए थे, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

अमेरिका का आरोप है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत को भी निशाना बनाया। इन घटनाओं ने मध्य पूर्व में फिर से बड़े सैन्य संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। साथ ही वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

इस बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments