पति के सामने दरिंदगी! महिला को खेत में ले जाकर गैंगरेप, चारों आरोपी जेल भेजे गए

पति के सामने दरिंदगी! महिला को खेत में ले जाकर गैंगरेप, चारों आरोपी जेल भेजे गए

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 27 जून की देर शाम की है। पति-पत्नी बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में महिला का पति नशे की हालत में सो गया। इसी दौरान चार युवकों ने कथित रूप से महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को धमकाया भी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments