OYO होटल में प्रेमिका के सामने युवक ने लगाई फांसी, भिलाई में सनसनी

OYO होटल में प्रेमिका के सामने युवक ने लगाई फांसी, भिलाई में सनसनी

दुर्ग/भिलाई :भिलाई के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र में स्थित कोहका के एक OYO होटल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान शादाब शेख (19), निवासी कैंप, भिलाई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6 बजे शादाब अपनी प्रेमिका के साथ कोहका स्थित होटल कुणाल में ठहरा था। रात के दौरान दोनों ने शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवती नशे की हालत में सो गई। इसी दौरान शादाब ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने शादाब को फंदे पर लटका देखा। घबराकर उसने उसे नीचे उतारा और अपने परिचितों को बुलाया। इसके बाद युवक को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्मृतिनगर पुलिस होटल पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही होटल स्टाफ, दोस्तों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments