रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 सेंटरों में आकस्मिक जांच, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 सेंटरों में आकस्मिक जांच, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

रायपुर: शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्पा सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारी सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डीडी नगर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का आकस्मिक चेकिंग किया। अभियान के दौरान कुल 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप किया जा रहा है तथा किसी प्रकार की अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments