गरियाबंद में बड़ा एक्शन! 18 स्कूल बसों की जांच में 6 पर जुर्माना, 7 नाबालिग वाहन चालक भी पुलिस के शिकंजे में

गरियाबंद में बड़ा एक्शन! 18 स्कूल बसों की जांच में 6 पर जुर्माना, 7 नाबालिग वाहन चालक भी पुलिस के शिकंजे में

गरियाबंद :- पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद पुलिस एवं परिवहन विभाग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों और निजी स्कूलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 3 निजी स्कूलों श्रद्धा पब्लिक स्कूल , द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, एंग्लो एंजल्स पब्लिक स्कूल की 18 स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें से नियमों का उल्लंघन करने वाली 06 बसों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्त पाया गया और उसमें लगे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर हो चुका था, जिस पर आरटीओ द्वारा मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। इसी दौरान सड़क पर वाहन चलाते हुए 07 स्कूली नाबालिक बच्चे भी पकड़े गए, जिन पर यातायात पुलिस ने सख्त एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।गरियाबंद पुलिस और आरटीओ विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधनों को सख्त चेतावनी दी है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। साथ ही पालकों से भी अपील की गई है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चैपहिया वाहन न सौंपें। आगामी दिनों में भी यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments