छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव? टीएस बाबा को PCC अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, सिंह देव ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव? टीएस बाबा को PCC अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, सिंह देव ने दिया बड़ा बयान

रायपुर :छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. आदिवासी नेता और पूर्व सांसद दीपक बैज का कार्यकाल कल यानी 12 जुलाई को खत्म होने की खबर है. इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है. हालांकि टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की कोई समय सीमा नहीं है. सभी फैसले हाई कमान लेता है. 

सोशल मीडिया पर ‘बाबा’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग 

कई स्थानीय नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बाकायदा पोस्टर के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है. आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा समेत कई नेताओं ने यह मांग की है. इस पोस्ट में लिखा है किजिसने हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया, अब समय है उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी देने का. टीएस बाबा के नेतृत्व में मजबूत कांग्रेस। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यकाल की नहीं होती कोई तारीख : टी एस सिंह देव 

इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि कार्यकाल समाप्त नहीं होते। दीपक बैज की भी जब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई तो कार्यकाल की कोई तारीख तय नहीं हुई थी. जब तक उनकी जिम्मेदारी है, वह अपना दायित्व निभाएंगे। इन पर फैसले हाईकमान लेता है. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने पर टीएस सिंह देव का कहना है कि कई लोग अपने मन की बात को रोक नहीं पाते, हालांकि इस तरह की मामलों में परहेज करना चाहिए। यह सारे निर्णय हाईकमान के होते हैं, जो उन्हें लेने देना चाहिए. इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट स्थिति को अनावश्यक रूप से गड़बड़ करते हैं. 

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments