CG Weather Update: 13 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में फिर होगी झमाझम बारिश

CG Weather Update: 13 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में फिर होगी झमाझम बारिश

रायपुर :छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी आमद का दमदार ट्रेलर तो दिखाया, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई. बारिश में कमी से कई शहरों के तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश हुई है. इसके बावजूद  प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम बनी हुई है. इस बीच  मौसम विभाग ने कल यानी 13 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं.  

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 23.8 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

रायपुर शहर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही बादल के गरजने-चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सिनोप्टिक सिस्टम 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

कहां कितनी बारिश हुई

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 4 सेमी बारिश डौरा कोचली में हुई. इसके अलावा बलरामपुर, कुनकुरी, जशपुरनगर, वाड्राफनगर, दुलदुला और शंकरगढ़ में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं चलगली, सन्ना, रामानुजनगर, कुसमी और प्रतापपुर में 2-2 सेमी तथा ओडगी, भैयाथान, छिंदगढ़, कांसाबेल, बगीचा, मनोरा, उदयपुर, सूरजपुर, राजपुर, चांदो, कापू और बागबहार में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments