प्रार्थी की तलाश में सक्रिय हुई पुलिस: पीपरछेड़ी थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों के साथ की बैठक

प्रार्थी की तलाश में सक्रिय हुई पुलिस: पीपरछेड़ी थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों के साथ की बैठक

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : थाना पीपरछेड़ी में दर्ज अपराध क्रमांक 13/2016 के तहत धारा 294, 506 एवं 325 भारतीय दंड संहिता से संबंधित प्रकरण के शीघ्र निराकरण के लिए पुलिस द्वारा प्रार्थी की लगातार तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी कमल लाल साहू ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पतासाजी अभियान चलाया।थाना प्रभारी कमल लाल साहू ने आरक्षक अजय राजपूत एवं अनिल पांडे के साथ मिलकर प्रकरण के प्रार्थी का पता लगाने के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर संपर्क किया तथा हरसंभव प्रयास किए। पुलिस का उद्देश्य प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक कर स्थानीय परिस्थितियों तथा प्रार्थी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही क्षेत्रवासियों से पुलिस को सहयोग प्रदान करने और किसी भी प्रकार की उपयोगी सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की गई।बैठक के माध्यम से पुलिस ने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलती है तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पीपरछेड़ी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि प्रकरण के प्रार्थी की तलाश निरंतर जारी है और आवश्यक जानकारी प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments