आषाढ़ अमावस्या 2026: इस दिन करें ये 6 चमत्कारी उपाय, पितृ दोष, आर्थिक तंगी और नकारात्मकता होगी दूर!

आषाढ़ अमावस्या 2026: इस दिन करें ये 6 चमत्कारी उपाय, पितृ दोष, आर्थिक तंगी और नकारात्मकता होगी दूर!

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन पितृ तर्पण करने और पूर्वजों के नाम से दान करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से आर्थिक तंगी से भी निजात मिल जाती है। 14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। जानिए ऐसे में इस दिन किन उपायों को करके आप अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। 

आषाढ़ अमावस्या के उपाय

अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे से थोड़ी-सी मिट्टी लेकर उसमें पानी मिलाकर लेप बना लें। फिर उस लेप को अपने शरीर पर लगा लें। इसके बाद स्नान कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। कहते हैं इससे तरक्की के रास्ते जल्द ही खुलने लगते हैं।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए इस दिन भगवान विष्णु के 12 नामों का स्मरण करते हुए उन्हें पीले फूल अर्पित करें। भगवान विष्णु के 12 नाम इस प्रकार हैं- अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेष, त्रिविकरम, पद्मानाभ और मधुसूदन। फिर चढ़ाए गए फूलों को शाम में बहते पानी में प्रवाहित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे आपके शत्रु परास्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्तिको भोजन और वस्त्रों का दान जरूर करें। इससे पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी ग्रोथ को किसी की नजर न लगे तो अमावस्या के दिन एक नमकीन चीज लें जिसमें नमक डला हो। फिर उसे गाय को खिला दें। इससे आपकी तरक्की को किसी की नजर नहीं लगेगी।

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में खुशियां बनी रहें तो इसके लिए एक कच्चा नारियल लें और उस पर स्वास्तिक बनाकर उसे भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। पूजा के बाद नारियल को परिवार के सब सदस्यों में बांट दें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियों की कभी कमी नहीं होगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहें तो इसके लिये अमावस्या के दिन स्नान आदि के बाद हल्दी में पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें। फिर उससे घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का निशान बनाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होगी ही साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास भी सदैव बना रहेगा, जिससे पैसों की तंगी कभी नहीं होगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments