CSK को बड़ा झटका! 18 साल बाद टूटी धोनी-फ्लेमिंग की ऐतिहासिक जोड़ी, हेड कोच ने छोड़ा टीम का साथ

CSK को बड़ा झटका! 18 साल बाद टूटी धोनी-फ्लेमिंग की ऐतिहासिक जोड़ी, हेड कोच ने छोड़ा टीम का साथ

IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है। स्टीफन फ्लेमिंग जो पिछले 18 साल से CSK के हेड कोच थे, उन्होंने अब आगामी सीजन से पहले टीम का साथ छोड़ दिया है। अगले आईपीएल सीजन से वह इस भूमिका में नजर नहीं आएंगे। स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का 18 साल पुराना साथ अब खत्म हो गया है। फ्रेंचाइजी और टीम के हेड कोच फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

फ्लेमिंग के कार्यकाल में पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी CSK

स्टीफन फ्लेमिंग सबसे पहले साल 2008 में आईपीएल के बिलकुल पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े थे। लेकिन अगले ही साल, यानी 2009 में, उन्हें टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। तब से लेकर साल 2026 तक फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने मिलकर चेन्नई की टीम को कई सफलताएं दिलाई। फ्लेमिंग के कोचिंग कार्यकाल में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती और 2 बार चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया। फ्लेमिंग के कोच रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे धाकड़ और भरोसेमंद टीमों में से एक बनी। उनके रहते हुए टीम सबसे ज्यादा 12 बार प्लेऑफ (टॉप 4) में पहुंची और 10 बार आईपीएल का फाइनल मैच खेला।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

CSK के साथ अलग होने पर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि खेल की दुनिया में 18 साल बहुत लंबा समय होता है और मैं यहां से ढेर सारी यादें लेकर जा रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया मेरा यह वक्त, मेरे कोचिंग करियर का सबसे बेहतरीन और सम्मानजनक समय रहा है। हमने मिलकर जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे उस पर बहुत गर्व है।

पिछले कुछ सालों का CSK का प्रदर्शन रहा है खराब

चेन्नई ने अपनी आखिरी आईपीएल ट्रॉफी साल 2023 में जीती थी। उससे एक साल पहले यानी कि साल 2022 में उनकी टीम 9वें नंबर पर रही थी। 2023 के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे जाते रहा। साल 2024 में टीम 5वें नंबर पर रही, 2025 में उनकी टीम ने सीजन का अंत पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर किया। इस साल यानी 2026 में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 8वें नंबर पर रही। पिछले तीन सीजन में CSK की टीम एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है।

दूसरे लीग में भी सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए काम कर चुके हैं फ्लेमिंग

आईपीएल के अलावा, फ्लेमिंग ने दूसरी विदेशी लीग्स में भी सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी (साउथ अफ्रीका की SA20 और अमेरिका की MLC) के साथ कोच के तौर पर काम किया है। SA20 की जोबर्ग सुपर किंग्स उनके कार्यकाल में चारों बार प्लेऑफ में तो पहुंची, हालांकि कभी फाइनल नहीं खेल पाई। MLC की 'टेक्सास सुपर किंग्स' भी शुरुआती तीन सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची, पर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। साल 2026 की अमेरिकी लीग में टेक्सास की टीम सबसे नीचे रही, और सुपर किंग्स परिवार के साथ फ्लेमिंग का यह आखिरी सफर साबित हुआ।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments