रेड पड़ते ही मची भगदड़! बाइक छोड़कर भागे जुआरी, सक्ती पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा; ₹35 हजार कैश और 6 बाइक जब्त

रेड पड़ते ही मची भगदड़! बाइक छोड़कर भागे जुआरी, सक्ती पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा; ₹35 हजार कैश और 6 बाइक जब्त

सक्ती : जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल, ताश की गड्डी और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गांव में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस को देखते ही तीन लोग अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए, जबकि धरमपाल सतनामी, अजीत कुमार मिरी, घासीराम चंद्रा, सोनू कुमार धोबी सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 हजार रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये), 52 पत्तों की एक गड्डी और जुए में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। जमानती अपराध होने के कारण उन्हें नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बिसोहन चंद्रा, प्रधान आरक्षक लालबहादुर चंद्रा, प्रधान आरक्षक अक्षय सारथी, आरक्षक तिलेश नेताम और प्रीतम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments