बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सम्माननीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने अपने बेमेतरा सेवाकाल के दौरान किए गए विभिन्न पुलिसिंग कार्यों, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, यातायात सुधार, महिला एवं बाल सुरक्षा, तकनीक आधारित पुलिसिंग तथा जनसहभागिता से जुड़े अभियानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनता के विश्वास को मजबूत करने में मीडिया की सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
DIG रामकृष्ण साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, पुलिस की सकारात्मक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने तथा विभिन्न अभियानों में निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मीडिया जनहित एवं समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार सहयोग करता रहेगा।
इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने DIG श्री रामकृष्ण साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments