नागालैंड में असम राइफल्स पर बड़ा हमला! IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 4 घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

नागालैंड में असम राइफल्स पर बड़ा हमला! IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 4 घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

नागालैंड में सुखोवी क्षेत्र के पास असम राइफल्स की गाड़ी में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में धमाके में 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस कायराना हमले के पीछे किस उग्रवादी गुट का हाथ है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक हफ्ते में दूसरा धमाका
ये धमाका नागालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है। नॉर्थ ईस्ट में यह एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार है कि असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट होने की खबर सामने आई है। 6 जुलाई को मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। इसमें असम राइफल्स की 40वीं बटालियन के 2 जवान शहीद हुए थे। मृतकों की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के तौर पर की गई थी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तत्काल मेडिकल उपचार के बावजूद बाद में दोनों की मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मौके पर सुरक्षाबलों की और टुकड़ियों को भेजा गया
आज हुई घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षाबलों की और टुकड़ियों को भेजा गया है। संदिग्ध हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुखोवी और उसके आसपास के जंगलों में बड़ा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सुखोवी मुख्य रूप से नागालैंड के दीमापुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण क्षेत्र और रेलवे स्टेशन है। वहीं, आपको बता दें कि आज ही अजमेर जिला सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments