बिलासपुर में डीजल चोरों को छोड़ने वाले ASI पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया सस्पेंड

बिलासपुर में डीजल चोरों को छोड़ने वाले ASI पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया सस्पेंड

 बिलासपुर : डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है. पूरे वाकये का वीडियो वायरल हुआ था.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा था.

गिरफ्तार करने के बाद थाने से इन पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों बैसाखू, राजेश, राजू को छोड़ दिया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान लेते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments