अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक! जल जीवन मिशन और पानी संकट को लेकर विधानसभा में मंत्री अरुण साव से तीखे सवाल

अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक! जल जीवन मिशन और पानी संकट को लेकर विधानसभा में मंत्री अरुण साव से तीखे सवाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने जल जीवन मिशन के कार्य को लेकर मंत्री अरुण साव को घेरा. भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े, अजय चंद्राकर, सुनील सोनी और राजेश मूणत ने कहा कि हर साल रायपुर के लोगों भीषण जल संकट से जूझना पड़ता है. जहां पानी टंकी है, वहां भी टैंकरों से पानी की सप्लाई हुई. इस पर मंत्री ने कहा कि योजना पर काम किया जा रहा है. 

विधायक अजय चंद्राकर ने रायपुर में अमृत मिशन के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय मंत्री अरुण साव से सवाल किया. मंत्री ने बताया कि रायपुर में 2016 से इसका क्रियान्वयन शुरू हुआ उपलब्ध राशि के हिसाब से 5 पैकेज की स्वीकृति हो पाई, जिसमें 20 में आंशिक रूप से उपलब्धता हो पाई. अभी 304 करोड़ का काम प्रक्रियाधीन है. जनसंख्या का भी लागतार प्रसार हो रहा हुआ, जल स्तर भी नीचे जा रहा है, फिर भी हम कोशिश कर रहे है कि सभी घरों तक नल कनेक्शन पहुंचे. आने वाले समय में सभी घरों तक पानी पहुंचने में सफल होंगे.

इस पर विधायक अजय चंद्रकार ने कहा कि मैने परियोजना कितने वार्डों के लिए बनी यह पूछा? योजना कितने राशि की बनाकर भेजी गई? 1 लाख 21 घरो में पानी नहीं जा रहा है, आखिर योजना बनाई किसने थी? इस पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि फेस 1 में 10 लाख से कम आबादी वाले क्षेत्रों में प्रतिशत के हिसाब से राशि निर्धारित की गई. पर जब राशि कई चीजों के लिए उपलब्ध नहीं थी, वहां का कार्य नहीं हो पाया है. हम कार्य कर रहे हैं, जहाँ तक पानी नहीं पहुंचा है वहां भी पानी पहुंचे.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अजय चंद्रकार इसके बाद सवाल किया कि स्मार्ट सिटी से और 15वें वित्त आयोग से राशि का कितना प्रोविजन किया गया कितनी को पानी मिल रहा है? इस पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी जो 304 करोड़ का काम स्वीकृत हुआ है. 15वें वित्त से 45 करोड़ 33 लाख रु के लिए लाभांडी से अधोसंरचना और कई अन्य क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रावधान राशि के हिसाब से किए गए है.

अजय चंद्रकार ने सवाल किया कि लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कौन सी योजना के तहत पानी देता है? और नगर निगम में पेय जल की आपूर्ति के लिए क्या सेटअप है? कौन व्यक्ति पेयजल के लिए जिम्मेदार है? इस पर अरुण साव ने बताया कि पेयजल के लिए और उसकी जांच के लिए पूरा सेटअप है. एक्ज़िक्यूटिव इंजिनियर सभी कार्यों के लिए अपना कार्य कर रहे है. पूर्व में पीएचई ही सारी योजना संचालित करती थी, उनके द्वारा किया गया ही कार्य है.

इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कौन सी योजना के तहत पानी देता है मेरा सवाल यह है? जिसका जवाब नहीं आया. अगर मेरा सवाल गलत है तो कार्यवाही कर सकते हैं. वहीं भईया लाल राजवाड़े ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर जल जीवन मिशन फेल है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments