इस बार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग के साथ आने वाला है. इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. इस खगोलीय घटना की खबर सामने आते ही हर किसी के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस साल राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर ग्रहण का साया पड़ेगा? क्या ग्रहण के कारण सूतक काल मान्य होगा और बहनें अपने भाइयों को राखी बांध पाएंगी या नहीं? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में.
कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण:-साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा. ग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा. इस तरह ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 35 मिनट रहेगी. यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इसे लेकर लोगों में खास उत्सुकता बनी हुई है.
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण:- इस बार सबसे अहम बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा और उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होगा. इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इस खगोलीय घटना को देख पाना संभव नहीं होगा. ज्योतिष और धर्मशास्त्र में मान्यता है कि जिस ग्रहण का दृश्य प्रभाव किसी स्थान पर नहीं होता, वहां उससे जुड़े धार्मिक नियम भी लागू नहीं होते. यही वजह है कि भारत में इस ग्रहण को लेकर किसी तरह की धार्मिक बाध्यता नहीं मानी जाएगी.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
क्या रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर:- रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण की खबर सुनकर कई लोगों को यह चिंता है कि कहीं राखी बांधने का शुभ समय तो नहीं बदल जाएगा. लेकिन राहत की बात यह है कि चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बहनें पंचांग के अनुसार निर्धारित शुभ समय में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी.
क्या सूतक काल मान्य होगा:- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल तभी माना जाता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई देता है. चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. इसका मतलब है कि मंदिरों के कपाट बंद करने, पूजा-पाठ रोकने या बाकी धार्मिक कामों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा. श्रद्धालु सामान्य दिनों की तरह पूजा-अर्चना कर सकेंगे.
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:- रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा. ये शुभ मुहूर्त 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस दिन राखी बांधने का समय 3 घंटे 37 मिनट तक रहने वाला है, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है.

Comments