रायपुर :रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्तों औ थाना प्रभारियों का तबादला होने के बाद मंगलवार को सभी पुलिस अधिकारियों ने अपना नया कार्यभार संभाला। तारकेश्वर पटेल DCP सेंट्रल जोन कमिश्नरेट का पदभार संभाला। दीपमाला कश्यप नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अर्चना झा डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट का दायित्व संभाला।
निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार ने थाना प्रभारी कोतवाली के साथ एसीसीयू प्रभारी (क्राईम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार संभाला। राजेश सिंह आजाद चौक थाना प्रभारी, पारसराम पटेल सरस्वती नगर थाना प्रभारी और नरेंद्र साहू गुढ़ियारी थाना प्रभारी का दायित्व संभाल लिया है।

Comments