महादेव बेटिंग ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन! EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन! EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

रायपुर :  महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की  कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम उसे रायपुर लेकर रवाना हो गई है। बुधवार को विकास गर्ग को रायपुर स्थित पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ED उसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

940 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही हो चुकी हैं कुर्क

ईडी के अनुसार, हाल ही में विकास गर्ग, उसके  परिवार के सदस्यों और उसके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।

कंपनियों में लगाया गया था अवैध धन

जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से अर्जित कथित अवैध धन को विकास गर्ग के नियंत्रण वाली कंपनियों में निवेश किया गया। इसके बाद इस रकम को कई कंपनियों के माध्यम से लेयरिंग (Layering) कर शेयर, प्रतिभूतियों (Securities) और अन्य परिसंपत्तियों के अधिग्रहण में इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीन लिस्टेड कंपनियों का है प्रमोटर

ईडी के मुताबिक, विकास गर्ग तीन सूचीबद्ध (Listed) कंपनियों विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड का प्रमोटर है।

जांच में यह भी सामने आया है कि विकास गर्ग ने एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का इस्तेमाल करते हुए EbixCash में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

ईडी का कहना है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े अवैध धन को विभिन्न कंपनियों के जरिए घुमाकर वैध दिखाने का प्रयास किया गया। मामले में जांच जारी है और एजेंसी वित्तीय लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments