US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी, बहरीन-कुवैत पर पलटवार का दावा, होर्मुज में बढ़ा तनाव

US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी, बहरीन-कुवैत पर पलटवार का दावा, होर्मुज में बढ़ा तनाव

ईरान पर अमेरिका का लगातार बड़ा हमला जारी है। होर्मुज में नाकेबंदी से पहले अमेरिकी नेवी ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के बंपुर और चाबहार में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इधर बंदर अब्बास और सिरिक के पास कई स्थानों पर विस्फोटों की भी खबर है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने पर्शियन गल्फ और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के आस-पास ईरान के कई मिलिट्री इंस्टॉलेशंस पर जबरदस्त बमबारी की है।

अमेरिकी सेना ने लगातार चौथे दिन ईरान के ठिकानों पर हमला किया तो ईरान ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।ईरान के मिसाइल अटैक को बहरीन की एयर डिफेंस और मिसाइल डिफेंस सिस्टम रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अमेरिकी नेवी ने नाकेबंदी फिर से शुरू की
ईरान ने न सिर्फ बहरीन बल्कि कुवैत पर भी हमला किया। इस वीडियो में एक ईरानी ड्रोन कुवैत के एक गोडाउन से टकराता दिख रहा है जहां पहले से ही दूसरी आग लगी हुई है। अमेरिकी नाकेबंदी और नए हमले के चौथे दिन ये ईरान का पलटवार है। एक तरफ ईरान और अमेरिका में वार-पलटवार जारी है तो वहीं अमेरिकी नेवी ने ईरानी पोर्ट पर नाकेबंदी फिर से शुरू कर दी है। CENTCOM की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल 20 से अधिक अमेरिकी नौसेना के वॉरशिप और सैकड़ों फाइटर जेट मीडिल ईस्ट में एक्टिव हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच जंग के कारण होर्मुज पर तनाव काफी ज्‍यादा बढ़ चुका है। जहाजों का यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है और हमले के डर से टैंकर होर्मुज से गुजरने के लिए गुप्‍त रास्‍ता अपना रहे हैं। अमेरिकी नेवी ने ईरान के पोर्ट्स की नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अमेरिका, ईरान पर जबरदस्त हमले करेगा। इसके बाद ईरान की बची-खुची ताकत भी खत्म हो जाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments