धमतरी में 100 एकड़ वनभूमि पर कब्जे का मामला! अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, मौके पर बढ़ा तनाव

धमतरी में 100 एकड़ वनभूमि पर कब्जे का मामला! अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, मौके पर बढ़ा तनाव

धमतरी : धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब वन विभाग की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। ग्राम मोहम्मला और परसापानी के बीच जंगल में बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया।

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र की करीब 100 एकड़ जमीन पर कब्जा कर उसे खेत बनाने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही वन विभाग को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिली, अमला मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गया। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और वन विभाग की टीम को घेर लिया, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अधिकारियों ने समझाइश देकर कराया शांत

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें समझाइश दी कि बिना उचित नोटिस दिए किसी भी घर को नहीं हटाया जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकारी जमीन है और भविष्य में नियम अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वन विभाग की चेतावनी ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बहरहाल, इस मामले में आगे क्या प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई है या फिर ग्रामीणों की मांग पर विभाग कोई दूसरा विकल्प तलाशेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments