महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! तीसरे दिन भी ED के सामने शेफाली बग्गा, विदेशी बेटिंग नेटवर्क से जुड़े सवालों की बौछार

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! तीसरे दिन भी ED के सामने शेफाली बग्गा, विदेशी बेटिंग नेटवर्क से जुड़े सवालों की बौछार

रायपुर: महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले की आंच अब मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तक पहुंच चुकी है। ED आज तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से पूछताछ करेगी। इससे पहले कल यानी दूसरे दिन भी ED ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

क्या हैं आरोप?

सूत्रों की माने तो शेफाली बग्गा पर विदेश से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन और टेलीग्राम चैनल संचालित करने का भी आरोप है। विदेश से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़े सबूत मिलने की भी खबर सामने आई है।

ठक्कर और शेफाली के संबंधों की जांच जारी

इस पूरे मामले में ED का मुख्य फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच के करीबी संबंधों पर है। हवाला और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एंगल पर ED जांच कर रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments