मानसून में बार-बार बिगड़ रहा है पेट? आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, गैस-एसिडिटी और अपच होगी छूमंतर

मानसून में बार-बार बिगड़ रहा है पेट? आज से ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, गैस-एसिडिटी और अपच होगी छूमंतर

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। अक्सर लोग इस मौसम में ब्लोटिंग, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आप भी मानसून में पेट की गड़बड़ी से जूझते हैं, तो आपको दवाओं के बजाय अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप इन समस्याओं को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं डाइट में कौन सा फूड्स शामिल करना चाहिए।

1. अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। मानसून में रोजाना अदरक की चाय या गुनगुने पानी में अदरक का रस मिलाकर पीने से पेट दर्द, गैस और मरोड़ जैसी समस्याओं में तुरंत आराम मिलता है।

2. दही और छाछ 
पेट के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन बेहद जरूरी है। दही और छाछ में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं और खाना को पचाने में मदद करते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि मानसून में रात के समय दही खाने से बचें। इसे दोपहर के वक्त अपनी डाइट में शामिल करें। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

3. पुदीना
पुदीना अपनी ठंडक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और एसिडिटी व ब्लोटिंग को कम करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पुदीने की चटनी, पुदीना पानी या इसे नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

4. उबली और ग्रिल्ड सब्जियां 
इस मौसम में कच्ची सब्जियां या सलाद खाने से बचना चाहिए, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा होता है। इसकी जगह लौकी, तोरई, कद्दू और टिंडा जैसी हल्की सब्जियों को अच्छी तरह धोकर, उबालकर या सूप के रूप में लें। ये पचाने में आसान होती हैं।

5. हर्बल टी 
दूध वाली चाय की जगह कैमोमाइल, ग्रीन टी या अजवाइन और जीरे का पानी पिएं। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments