नाबालिग से दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरंग पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरंग पुलिस की कार्रवाई

आरंग :  थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को शनिवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस के अनुसार, घटना 2 अप्रैल 2025 की है। ग्राम घुमराभांठा निवासी हीरा मनहरे (22 वर्ष), पिता कोदन मनहरे पर आरोप है कि उसने आरंग क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद वह नाबालिग को अपने साथ रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

बताया गया कि 28 जून 2026 को आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया था। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।शनिवार 18 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घुमराभांठा आया हुआ है।  सूचना के आधार पर थाना आरंग पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments