Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और व्रत के नियम

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और व्रत के नियम

हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की लिए रखती हैं। इस दिन व्रती महिलाओं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती है। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से शिव-शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है और दांपत्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है।  हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी लगाकर  झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे लोकगीत भी गाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल हरियाली तीज कब मनाई जाएगी और पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।

हरियाली तीज 2026 कब है?
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:35
  2. अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम
  3. विजय मुहूर्त- 02:51 पी एम से 03:42 पी एम
  4. गोधूलि मुहूर्त- 07:06 पी एम से 07:29 पी एम
  5. अमृत काल- 08:18 पी एम से 09:53 पी एम

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त

  1. शुभ -उत्तम- 07:55 ए एम से 09:31 ए एम 
  2. लाभ -उन्नति- 02:19 पी एम से 03:55 पी एम
  3. अमृत -सर्वोत्तम- 03:55 पी एम से 05:30 पी एम
  4. चर -सामान्य- 12:43 पी एम से 02:19 पी एम

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज उत्तर भारत में मनाई जाती है। यह त्यौहार खासतौर से  राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में मनाई जाती है।  बता दें कि हरियाली तीज से एक दिन पहले मां-बाप के द्वारा अपनी विवाहित लड़कियों के घर श्रृंगार की चीजें, कपड़े, फल, घेवर औ मिठाई आदि दिए जाते हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 

हरियाली तीज व्रत नियम

  1. हरियाली तीज के दिन लाल और हरे रंग के कपड़े ही पहनें। इस दिन काले, सफेद या भूर रंग की चीजों का इस्तेमाल न करें।
  2. हरियाली तीज के दिन पानी या दूध ग्रहण न करें।
  3. हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाएं उन्हीं सामग्री का इस्तेमाल करें जो उन्हें मायके से दी गई है।
  4. हरियाली तीज व्रत का पारण मुहूर्त से पहले नहीं करें। 
  5. हरियाली तीज  पूजा का सामान मंगलवार को नहीं खरीदें।
  6.  व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति से लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी न करें।
  7. त्व: हरियाली तीज की रात को सोना नहीं चाहिए। रात में भजन-कीर्तन करते हुए माता पार्वती और शिव जी की आराधना करें।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments